
कबीरधाम। पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर युवा सारथी सेवा संस्था कबीरधाम द्वारा धर्मनगरी कवर्धा के सिग्नल चौक स्थित शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

ज्ञात हो कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के 40 वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। यह दिन भारतीय इतिहास का एक काला दिन माना जाता है। इसी काले दिन को याद करते हुए कबीरधाम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित युवाओं एवं पदाधिकारियों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बलिदान से हमें देशभक्ति, सेवा और समर्पण की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक एन. कुमार, अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर, सचिव नोकेश मधुकर सहित रवि ठाकुर, गोपाल ठाकुर, रितेश ठाकुर, यशपाल ठाकुर, आनंद ठाकुर, आशु ठाकुर, राजेश भास्कर, बिट्टू ठाकुर, मोहित साहू, प्रदीप यादव, दीपक निर्मलकर, हिमाचल निषाद, निखिल यादव, आयुष सोनी एवं कीशन ठाकुर उपस्थित रहे।
सभी ने दीप जलाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की तथा भारत माता की जय के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।









