
निषाद समाज के आराध्य देव, प्रभु श्रीराम के परम मित्र गुहा निषाद राज की जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत के अध्यक्ष ईश्वरी साहू जी एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे गुंडरडेही के विधायक श्री कुमार सिंह निषाद,निषाद समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष बोधी राम निषाद,निषाद समाज के जिला अध्यक्ष झूलाराम निषाद जी मल्लाह समाज के प्रदेश अध्यक्ष संतोष मल्लाह जी कवर्धा मल्लाह समाज के संरक्षक दीना मल्लाह,निषाद समाज के जिला उपाध्यक्ष मनराखन निषाद जी निषाद समाज के जिला सह सचिव दानीराम निषाद जी जनपद सदस्य नेमीचंद पटेल राजानवागांव निषाद समाज मंडल अध्यक्ष टिकेश निषाद जी,डाकेश्वर निषाद, और बड़ी जनसंख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गुहा निषाद राज केवल मित्रता के प्रतीक ही नहीं, बल्कि समरसता, त्याग, सेवा और सामाजिक समानता के आदर्श हैं। निषाद राज ने समाज और मुख्यधारा के बीच सेतु बनकर यह संदेश दिया कि मानवता, प्रेम और विश्वास ही सच्चे धर्म हैं।

जयंती समारोह के दौरान प्रभु श्रीराम और गुहा निषाद राज की मित्रता से जुड़े प्रसंगों का स्मरण किया गया तथा समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करने का आह्वान किया गया। युवाओं से आग्रह किया गया कि वे गुहा निषाद राज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ और एक आदर्श समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
कार्यक्रम का समापन सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति, लोककल्याण, लोककला, और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ।









