
कवर्धा(अभिषेक वर्मा): कलेक्टर जनमेज महोबे के निर्देश पर कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम भेलकी के पारा बदनाचुआ में 20 जुलाई शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वस्थ्य परीक्षण पेट दर्द, दस्त, सिर दर्द से 18 ग्रामीण मिले, जिसमे 9 ग्रामीणों का पेट में दर्द बताया गया। 8 ग्रामीण दस्त के मरीज मिले और सिरदर्द से 1 ग्रामीण मिले। पेट दर्द और दस्त के पीड़ित 4 ग्रामीणों का बेहतर उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में चल रहा है। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राज को भेलकी, बदनाचुआ सहित आसपास के सभी गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने पूरी संवेदनशीलता के साथ घर-घर सर्वे कराने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने मौसमी बुखार, सर्दी-खासी, मलेरिया, जल जनित रोग, उल्टी दस्त और डायरिया बीमारी पर कड़ी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है।
पिछले दो माह से प्रत्येक सोमवार बुधवार एवं गुरुवार को पंडरिया के सभी ग्रामो में स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है*- *सीएमएचओ डॉ राज
सीएमएचओ डॉ बीएल राज ने बताया कि बदना चुआ में वर्तमान में एक भी ग्रामीण डायरिया से पीड़ित नही है। स्वास्थ्य परीक्षण में पेट दर्द, दस्त, सिर दर्द से पीड़ित मिल रहे है, सभी का बेहतर उपचार किया जा रहा है।
सीएमएचओ डॉ राज ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर पिछले दो माह से प्रत्येक सोमवार बुधवार एवं गुरुवार को पंडरिया के सभी ग्रामो में स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है जिसमे छोटी सी भी बीमारी को सूक्ष्मरूप से ध्यान दिया जा रहा है। इसी के चलते ही बदनाचुवा में शिविर लगाया गया था, जहाँ इस दौरान परीक्षण करते हुए लोगो में 2 सामन्य उल्टी दस्त के मरीज मिले। सभी का त्वरित कार्यवाही एवं सतर्कता से जनुपचार को अपनाते हुए कांबेक्ट टीम पंडरिया एवं कुकदुर को सुचना दी गईं जिसके चलते कारण एवं प्रसार जानने के लिए सभी टीम वहा पहुंची, जहाँ कारण पता चला की एक दिन से 2 लोगो को सामन्य उल्टी है जिसके लिए त्वरित उपचार करने एवं प्रसार रोकने के लिए पूरे ग्राम की स्क्रीनिग किया गया जिसमे 58 लोगो का जाँच किया गया और 2 मरीजों का पूर्ण इलाज किया गया। 25 दिन पूर्व ही किए गए कुए एवं झिरिया के क्लोरिनेशन को फिर कल किया गया एवं लोगो के लिए साफ पानी की व्यस्था कराई गई अभी ग्राम के लोग सामान्य है, इसके अलावा शिविर एवं फालोअप लगातार चल रहा है।
पेयजल परीक्षण में पानी मे डायरिया के बैक्टेरिया नही मिले, गांव के दो कुआ और एक हैण्डपम्प में क्लोरिनेशन किया गया- पीएचई
कलेक्टर महोबे ने ग्राम भेलकी सहित आसपास के भी जल स्रोतों का पानी परीक्षण के लिए पीएचई को निर्देश दिए है। कार्यपालन अभियंता जीपी गौड़ ने बताया कि गांव के 2 कुआ और अन्य जल स्त्रोत के पानी का परीक्षण किया गया। इसकी रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में वहां के पानी डायरिया के बैक्टेरिया ई-क्लोई नही मिले है। सभी जल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन किया गया है। ग्राम में पेयजल आपूर्ति के लिए एक और हैंड पम्प का खनन किया जा रहा है। वर्तमान में वहां एक हैण्डपम्प है, चुकी पहाड़ी क्षेत्र है इसलिए वहां जल स्त्रोत की कमी है।
ग्रामीणों के लिए पेयजल आपूर्ति के लिए 2 टैंकर पानी की व्यवस्था की गई है।
Unable to retrieve new videos from YouTube. Please try again later.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


