कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

केन्द्रीय बजट 2026 निराशाजनक उद्योगपति का सरकार– घनश्याम साहू

कवर्धा: पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम साहू ने केंद्रीय बजट 2026–27 को निराशाजनक बताया है। उनका कहना है कि इस बजट में युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर नहीं हैं, किसानों के फसलों के समर्थन मूल्य की बात नहीं की गई है, और सिर्फ उद्योगपतियों और कारपोरेट जगत को बढ़ावा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, लेकिन बजट में इसका ध्यान नहीं दिया गया है। बजट में बड़े दावे किए गए हैं, लेकिन इसमें स्पष्ट दिशा, ठोस योजना और सभी राज्यों को समान महत्व देने की कमी है। महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है, लेकिन बजट से लगता है कि सिर्फ दावे किए जा रहे हैं, धरातल पर कुछ नहीं है।

You cannot copy content of this page