कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाभक्तिशिक्षा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुरकला में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सारंगपुरकला, विकासखंड बोड़ला (कबीरधाम)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुरकला में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

प्रातः 7 बजे प्रभारी प्राचार्य सी. पी. चंद्रवंशी के नेतृत्व में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ व्याख्याता एम. पी. चंद्रवंशी द्वारा देशभक्ति गीत के सामूहिक गायन से हुई। इसके पश्चात शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र यादव एवं समिति सदस्यों ने माता सरस्वती और अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुबह 7:30 बजे अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद तीन-तीन विद्यार्थियों की कतार में सुसज्जित रैली निकाली गई, जो स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत भवन तक पहुँची, जहाँ क्रमशः भागीरथी चंद्रवंशी एवं सरपंच राजेश चंद्रवंशी ने ध्वजारोहण किया।

प्रातः 9 बजे विद्यालय प्रांगण में ग्राम के अतिथियों, वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामवासियों की उपस्थिति में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। मुख्य आकर्षण में पंथी नृत्य, राउत नृत्य, कर्मा, सिवा नृत्य, देशभक्ति गीत, कथक नृत्य तथा मनीषा निषाद का विशेष गीत शामिल था। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु अतिथियों ने नगद राशि और पेन भेंट किए।

एसबीआई लाइफ के प्रतिनिधि हरम कश्यप ने 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त कारण साहू और 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त ज्ञानेश्वरी वर्मा को रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के सफल संयोजन में महोबिया मैडम, नागवंशी मैडम और हिरालाल भास्कर का विशेष योगदान रहा।

ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। अंत में प्रभारी प्राचार्य सी. पी. चंद्रवंशी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकार अभिषेक वर्मा की उपस्थिति प्रेरणादायक रही।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page