कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबिलासपुरबोड़लाराजनीति

भाजपा युवा मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, चार उपाध्यक्ष और दो महामंत्री नियुक्त

बिलासपुर।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति के बाद, शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता ने जिला पदाधिकारियों की नई सूची जारी की।

जारी सूची के अनुसार युवा मोर्चा में चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और छह मंत्री नियुक्त किए गए हैं। तखतपुर निवासी राजकमल कश्यप को जिला महामंत्री के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह बदलाव संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने और युवाओं को राजनीति से जोड़ने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई टीम के गठन के साथ जिले में जनसंपर्क, युवा जागरूकता अभियान और सामाजिक गतिविधियों को और तेज़ी से संचालित करने की योजना है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया है।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page