
बोड़ला: जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से कांग्रेस ने निर्जला/ऋषि वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।
ऋषि वर्मा कांग्रेस के एक अनुभवी और सक्रिय नेता हैं, जो लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और समाधान का भरोसा दे रहे हैं। उनका कहना है कि वे जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देंगे और क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
चुनावी माहौल में ऋषि वर्मा को क्षेत्र में अच्छा समर्थन मिलता दिख रहा है। उनका जनसंपर्क अभियान लगातार जोर पकड़ रहा है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब यह देखना होगा कि मतदाता उनके पक्ष में कितना समर्थन जताते हैं और आगामी चुनावी परिणाम किस ओर जाते हैं।









