कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाभक्तिशिक्षा

रैतापारा में पांच दिवसीय श्री रामचरितमानस कथा का भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर

कबीरधाम।

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया तहसील अंतर्गत पावन ग्राम रैतापारा में भक्ति और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिलेगा। बजरंग सेवा समिति के तत्वावधान में पांच दिवसीय भक्तिमय श्री रामचरितमानस कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इस धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय कथावाचकों द्वारा रामकथा का दिव्य वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 13 एवं 14 जनवरी 2026 को कथावाचक पंडित देव प्रकाश शर्मा द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। वहीं 15 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कथावाचक कामता प्रसाद शरण द्वारा श्री रामचरितमानस की भक्तिमयी प्रस्तुति दी जाएगी।

कामता प्रसाद शरण अपनी सरल, सहज, हास्यपूर्ण एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में रामकथा कहने की विशिष्ट शैली के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। उनकी कथाओं में भक्ति, ज्ञान और मनोरंजन का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है, जो श्रोताओं को घंटों तक मंत्रमुग्ध कर देता है।

बजरंग सेवा समिति द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल, व्यास पीठ, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण सहित अनेक धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के अंतिम दिन 17 जनवरी को शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी, जो आयोजन को और भी विशेष बनाएगी।

समिति के अध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में राम भक्ति को जीवंत बनाए रखने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने और युवा पीढ़ी में धार्मिक संस्कारों के जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुनीत आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page