कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़ला

“कबीरधाम में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 32 बल्क लीटर महुआ शराब व 120 किग्रा लाहन जप्त”

कबीरधाम

आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 120 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया है। यह कार्रवाई ग्राम सरोधा, खैरबना–सरोधा मार्ग स्थित नाला किनारे की गई।

गश्त के दौरान मिली मुखबिर सूचना पर आबकारी टीम ने छापेमारी की, जहां दो नग चढ़ी हाथ भट्टी से शराब बनाई जा रही थी। टीम को देखकर आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।

 

मौके से बरामद:

 

32 बल्क लीटर महुआ शराब

 

120 किग्रा महुआ लाहन (7 प्लास्टिक डिब्बों में)

 

शराब निर्माण में प्रयुक्त पात्र

 

 

कार्रवाई में धारा 34(2) गैरजमानतीय के तहत अपराध पंजीबद्ध कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा एक लावारिस प्रकरण भी दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

 

कार्रवाई में सम्मिलित अधिकारी:

सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार राठौर, आबकारी उपनिरीक्षक रामानंद दीवान, मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार, आरक्षक जगदीश ऊईके, कमल मेश्राम, अमर पिल्ले।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page