
कवर्धा: दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज सुबह कवर्धा के स्वामी करपात्री स्टेडियम पहुंचकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का हालचाल जाना और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफलता की राह आसान होती है। उपमुख्यमंत्री ने छात्रों के समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बेहतर तैयारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विद्यार्थियों को दीपावली के इस शुभ अवसर पर मिठाई भी भेंट की और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार प्रकाश का प्रतीक है, जो हमारे जीवन में अंधकार को दूर कर ज्ञान के उजाले का संचार करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे इस प्रकाश पर्व से प्रेरणा लें और अपने जीवन को शिक्षा के आलोक से प्रकाशित करें।
इस दौरान विद्यार्थियों ने उपमुख्यमंत्री से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं और तैयारी के दौरान आने वाली कठिनाइयों को साझा किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छात्रों को उनके प्रश्नों के उत्तर देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया और उनकी कठिनाइयों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन भी दिया। उपमुख्यमंत्री की इस सराहनीय पहल से विद्यार्थियों में नया उत्साह और उमंग देखा गया। दीपावली के मौके पर उपमुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस विशेष मुलाकात के लिए विद्यार्थी और उनके परिवारजनों ने आभार प्रकट किया।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


