कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाशिक्षा

विकलांग शिक्षक की सहायता के लिए आगे आई राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की जिला अध्यक्ष

कबीरधाम: राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की जिला अध्यक्ष मलाईका सिंह राजपूत ने मानवीय पहल करते हुए एक विकलांग शिक्षक को उनकी जॉइनिंग दिलाने में सहयोग प्रदान किया।

विगत कई दिनों से संबंधित शिक्षक बीमार थे और चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई का सामना कर रहे थे। विकलांगता के कारण वे आवश्यक प्रक्रिया एवं औपचारिकताओं को पूरा करने में असमर्थ थे, जिसके चलते उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

 

दिनांक 16/11/2025 को उनका आवेदन प्राप्त होते ही जिला अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल संबंधित विभाग से समन्वय कर शिक्षक को जॉइनिंग दिलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की।

 

जिला अध्यक्ष मलाईका सिंह राजपूत ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति, विशेषकर विकलांगजन और जरूरतमंदों की सहायता करना मानवता का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ब्यूरो सदैव जनहित के लिए तत्पर रहेगा।

 

शिक्षक एवं उनके परिजनों द्वारा इस पहल के लिए जिला अध्यक्ष को आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page