BREAKING NEWS : कुएं में गिरी लकड़ी को निकालने गए पांच ग्रामीण की मौत

जांजगीर-चांपा.(अभिषेक वर्मा): कुएं में गिरी लकड़ी को निकालने के फेर में शख्स कुएं में उतरा बाहर नहीं निकला, जिसे निकालने के फेर में कुएं में एक-एक उतरे चार लोग भी मौत के गाल में समा गए.
घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव किकिरदा की है. दरअसल, लंबे समय से ढके होने के कारण कुएं में बनी जहरीला गैस की वजह से उतरे लोगों की मौत हो गई. मृतकों ने रामचंद्र जायसवाल, रमेश पटेल, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल और टिकेश्वर चंद्र शामिल है.
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर बिर्रा पुलिस पहुंच गई है. इसके साथ एसडीआरएफ और एफएसएल की टीम बुलाई गई है. एसडीआरएफ की टीम आने पर पांचों के शव को कुएं से निकाला जाएगा. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुटी हुई है.
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


