कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीतिशिक्षा

शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय पांडातराई में “साइबर अपराध और जागरूकता” पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

पांडातराई: समाजशास्त्र विभाग एवं समाजशास्त्र परिषद, शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय पांडातराई के संयुक्त तत्वावधान में आज “साइबर अपराध और जागरूकता” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल सुरक्षा, जिम्मेदारी और साइबर जागरूकता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग के अतिथि प्राध्यापक डॉ. राज कुमार वर्मा तथा श्री सूर्यभान सिंह ध्रुव की उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम में एम.ए. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

 

प्रतियोगिता के अंत में निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की गई तथा युवाओं को इंटरनेट का जिम्मेदार उपयोग करने का संदेश दिया गया।

You cannot copy content of this page