कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईराजनीतिशिक्षा

पीएम श्री सेजेस बोड़ला में हुआ नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत पीएम श्री सेजेस बोड़ला के कक्षा नवमी में अध्यनरत बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, नगर पंचायत बोड़ला अध्यक्ष विजय पाटिल, उपाध्यक्ष लव निर्मलकर, शाला विकास समिति अध्यक्ष पीके मिश्रा, विदेशी राम धुर्वे रूपनाथ मानिकपुरी श्री काशीराम उईके एवं अन्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर सभी ने छात्राओं को अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करने एवं मेहनत कर अपने माता-पिता गांव विकासखंड और जिला का नाम रोशन करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया छात्राएं नई साइकिल पाकर उत्साहित लग रही थी।

उन्होंने कहा शासन का यह प्रयास सुदूर अंचल से आने वाली हम सभी छात्राओं के लिए एक वरदान हैं ।आवागमन सुविधा के अभाव में बहुत सारी छात्राएं पढ़ाई छोड़ देती थी, तो शासन के इस योजना अंतर्गत छात्राओं के लिए मार्ग प्रशस्त हुआ है। आज सभी बालिकाएं पढ़ लिख रही हैं और देश को आगे बढ़ाने में अपना विशेष योगदान दे रही हैं।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page