
कोरबा: (अभिषेक वर्मा) जहरीले कच्ची महुआ शराब के सेवन से एक महिला समेत 3 लोगों की मौत होने की खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमेर का है, फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी घटना स्थल पहुंची है। घटनास्थल से गिलास, पन्नी में भरी शराब, मछली सब्जी और भोजन जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है, पुलिस मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर आगे पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों की मृत्यु जहरीले कच्ची शराब पीने से हुई है, मृतकों में मालती बाई उम्र 50 वर्ष, राम सिंह उम्र 60 वर्ष, बेदराम 49 वर्ष शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार इसी घटना में मृत हुए, बेदराम के घर में बैठकर ये तीनों शराब पी रहे थे, जहां चखना और कच्ची महुआ शराब मृत शव के पास पड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
पीएम रिपोर्ट के बाद कुछ कहना उचित होगा: एसपी
इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि तीनों की मौत जहरीले शराब पीने या विषाक्त भोजन (फूड पॉयजनिंग) से हुई, यह कहना अभी ठीक नहीं होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


