कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाशिक्षा

कवर्धा की छात्रा अंजली अनंत का मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित

प्राकृतिक खेती पर आधारित मॉडल को मिला तृतीय स्थान

कवर्धा। दुर्ग संभाग स्तर पर आयोजित जोन स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में कबीरधाम जिले का नाम रोशन करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुरकला (विकासखंड–बोड़ला) की कक्षा 10वीं की छात्रा कुमारी अंजली अनंत का मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित हुआ है।

यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर 2025 को स्वामी करपात्री जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कवर्धा में आयोजित की गई थी, जिसमें दुर्ग संभाग के सभी जिलों के बाल वैज्ञानिक छात्र–छात्राओं ने अपने-अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए।

कुमारी अंजली अनंत ने “प्राकृतिक खेती” पर आधारित जीवनोपयोगी मॉडल प्रस्तुत किया। मॉडल से जुड़े विभिन्न वैज्ञानिक प्रश्नों के उत्तर अंजली ने संतोषजनक रूप से दिए, जिसके परिणामस्वरूप उसे तृतीय स्थान प्राप्त हुआ और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सी.पी. चंद्रवंशी ने छात्रा अंजली को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने मॉडल के निर्माण और प्रस्तुति में मार्गदर्शन देने वाली शिक्षिका विमला महोबिया तथा शिक्षक एच.एल. भास्कर, एस.के. कुर्रे और एम.के. पात्रे को भी विद्यालय परिवार की ओर से कोटि-कोटि बधाई दी।

 

शिक्षक एच.एल. भास्कर ने कहा कि अंजली का यह मॉडल राज्य स्तर पर भी चयनित होकर विद्यालय का नाम और ऊँचा करे, ताकि विद्यालय पढ़ाई और खेलकूद के साथ-साथ नवाचार के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाए और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बने।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page