कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईराजनीति

पीजी कालेज अध्यक्ष प्रशंस वर्मा व मधु निर्मलकर को गर्ल्स कालेज के अध्यक्ष बनाया गया

अभाविप ने किया महाविद्यालय कार्यकारिणी गठन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कबीरधाम इकाई कवर्धा के कार्यकर्ताओं द्वारा परिसर कार्यकारिणी का गठन किया , इस अवसर पर जिला संयोजक गजाधर वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि विधार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है विधार्थी जीवन में विधार्थियों के लिए काम करने का अवसर मिलना हमारे लिए गर्व की बात है ऐसे अवसर पर हमें सब को अपने साथ लेकर उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए सहयोग करना है जिससे कि विधार्थियों के बीच हमारा जुड़ाव हो सके, हमारा उद्देश्य राष्ट्र प्रथम का हों । जिस प्रकार से कहां जाता है संघे शक्ति कलयुगे अर्थात संगठन में ही शक्ति है हम जब संगठीत होकर काम करेंगे तभी हमारा शक्ति दिखेंगा ।

चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित कवर्धा नगर मंत्री परमेश्वर साहू ने महाविद्यालय इकाई की घोषणा की जिसमें महाविद्यालय अध्यक्ष के रूप में प्रशंस वर्मा व गर्ल्स कालेज अध्यक्ष के रूप में मधू निर्मलकर को चुना गया वहीं पीजी कॉलेज उपाध्यक्ष नंदराम निषाद, राज मरकाम महाविद्यालय मंत्री के रूप में विक्की साहू, अरूण यादव,पारस चंद्राकर , सदस्य अनुराग साहू , बलराम साहू को बनाया गया । गर्ल्स कालेज महाविद्यालय उपाध्यक्ष सिमरन टंडन, हेमलता साहू, महाविद्यालय मंत्री भूमि निर्मलकर, शीतल कोसले, विजयलक्ष्मी भट्ट, मेहा डहरिया सदस्य पायल सोनी, पोषिका निर्मलकर को चुना गया । नवगठित कार्यकारिणी ने संकल्प लिया कि अभाविप के आदर्श “विद्यार्थी हित ही राष्ट्रहित” को ध्यान में रखते हुए वे कॉलेज के विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यो को आगे बढ़ाने का काम करेंगे ।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page