कृषिछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाराजनीति

मरका में कांग्रेस का बिजली कार्यालय घेराव प्रदर्शन

कवर्धा: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज ग्राम पंचायत मरका में बिजली विभाग के कार्यालय का एक दिवसीय घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप कुमार चंद्राकर, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि नरेशु चंद्राकर, सच्चिदानंद केसरवानी, वाल्मीकि वर्मा, पुखराज चंद्रवंशी, भोला चंद्रवंशी, देवशरण चंद्रवंशी, सोमिल चंद्राकर, लेखा राजपूत, संजय चंद्रवंशी, हीरालाल पत्र, मनोज चंद्रवंशी गोकुल साहू सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रदीप कुमार चंद्राकर ने कहा कि —

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने जनता को राहत देने के लिए 400 यूनिट तक की हाफ बिजली बिल योजना लागू की थी, जिससे हर वर्ग के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा था। किंतु वर्तमान बीजेपी सरकार ने इस योजना को घटाकर केवल 100 यूनिट तक सीमित कर दिया है, जो आम जनता के साथ अन्याय है। इसके साथ ही प्रदेश में लगातार बिजली कटौती और बिलों में मनमानी बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही आम जनता को राहत नहीं दी, तो कांग्रेस आगे भी जनहित में आंदोलन जारी रखेगी।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page