कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़बोड़लाराजनीति

टाईगर इलेवन क्रिकेट टीम बघर्रा को मिली ड्रेस, जनपद सदस्य सद्भावना रवि वर्मा ने की भेंट

ग्राम पंचायत बघर्रा की टाईगर इलेवन क्रिकेट टीम के 20 खिलाड़ियों को नई ड्रेस प्रदान की गई। यह ड्रेस जनपद सदस्य सद्भावना रवि वर्मा की ओर से भेंट की गई।

इस अवसर पर खिलाड़ियों ने सद्भावना रवि वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी इस पहल से टीम का उत्साह और मनोबल बढ़ा है। ग्रामीणों ने भी इस कदम की सराहना की और कहा कि ऐसी मदद से गांव के युवा खेलों के प्रति और अधिक प्रेरित होंगे।

 

सद्भावना रवि वर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि टाईगर इलेवन टीम आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करेगी और क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।

You cannot copy content of this page