कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

जनपद पंचायत बोड़ला में पेंशन एवं दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण शिविर आयोजित

बोड़ला। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 27 सितम्बर को जनपद पंचायत बोड़ला के सभागार में पेंशन शिविर एवं दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। वहीं बुजुर्गों को छड़ी और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत पेंशन प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नन्द श्रीवास, नगर पंचायत बोड़ला अध्यक्ष विजय पाटिल, जनपद पंचायत बोड़ला सदस्य प्रतिनिधि राजेश साहू एवं जनपद सदस्य रमेश मेरावी उपस्थित रहे।

शिविर में आए हुए लाभार्थियों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page