कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़ला

पोड़ी में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज का भव्य महासभा नेऊरगांव खुर्द के अशोक वर्मा (गुरुजी) बने जिला प्रवक्ता

कबीरधाम: अखिल भारतीय सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में रविवार को पोड़ी में भव्य महासभा एवं शपथ ग्रहण-सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिले के प्रत्येक ग्राम से समाजबंधु एवं पदाधिकारियों की ऐतिहासिक उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को यादगार और प्रेरणादायी बना दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम चंद्राकर जी।

समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सर्व कुर्मी समाज के प्रांत अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा जी ने की।

वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा जी और विश्व हिंदू परिषद प्रांत अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर वर्मा जी मंचासीन रहे।

 

इस गरिमामयी अवसर पर सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्षगण और प्रदेश स्तर के विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, साथ ही जिला सर्व कुर्मी समाज अध्यक्ष मुरली चंद्राकर जी सहित जिले और खंड स्तरीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा नव-नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान। समाजबंधुओं ने शिक्षा, एकता और सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

 

विशेष रूप से इस अवसर पर नेऊरगांव खुर्द के सुपुत्र अशोक वर्मा (गुरुजी) ने कार्यक्रम की शुरुआत अपने प्रभावशाली माइक संचालन से की। उनके शब्दों की गरिमा और संचालन की कुशलता को देखकर, समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने वहीं मंच पर उन्हें जिला सर्व कुर्मी समाज का प्रवक्ता नियुक्त करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों के सामने उनके नाम की औपचारिक घोषणा कर समाज ने उन्हें एक बड़ा तोहफ़ा दिया।

समारोह में वक्ताओं ने समाज की संगठन शक्ति, शिक्षा के विस्तार, सामाजिक जागरूकता और युवाओं की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि समाज की प्रगति केवल सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।

 

कार्यक्रम का संचालन गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज के पदाधिकारियों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page