कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरिया

पोड़ी में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज का महासभा सम्पन्न

नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, हुआ भव्य सम्मान समारोह

कबीरधाम: अखिल भारतीय सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में रविवार को पोड़ी (कवर्धा) में आयोजित महासभा एवं शपथ ग्रहण-सम्मान समारोह ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बन गया। जिले के प्रत्येक ग्राम से समाज के प्रमुख पदाधिकारी, प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम चंद्राकर जी।

समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सर्व कुर्मी समाज के प्रांत अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा जी ने की।

वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा जी तथा विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा जी मंचासीन रहे।

 

इस गरिमामयी अवसर पर महिला सर्व कुर्मी समाज की प्रदेश स्तरीय पदाधिकारीगण एवं जिला महिला पदाधिकारीगण, जिला सर्व कुर्मी समाज अध्यक्ष श्री मुरली चंद्राकर जी, श्रीमती सद्भावना रवि वर्मा जी महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय सर्व कुर्मीसमाज और प्रदेश और जिला स्तर के अन्य सम्माननीय पदाधिकारी, खंड और क्षेत्रीय प्रतिनिधि, साथ ही विभिन्न गांवों से आए समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह का मुख्य आकर्षण रहा नव-नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण और सम्मान। सभी पदाधिकारियों ने समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

 

वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में समाज के संगठन की मजबूती, महिला-शक्ति की भागीदारी, युवाओं की भूमिका और शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। साथ ही सभी समाजबंधुओं से एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन और अनुशासन ने इस आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बनाया। समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page