कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीतिशिक्षा

पांडातराई महाविद्यालय बना एबीवीपी का दफ्तर, एनएसयूआई ने की कार्यवाही की मांग, कार्यवाही नहीं होने पर प्राचार्य को सौंपेगे एबीवीपी व भाजपा का गमछा

आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिला अध्यक्ष शितेष चंद्रवंशी के निर्देश पर पंडरिया विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत चंद्रवंशी के नेतृत्व में पांडातराई महाविद्यालय के क्लास में एबीवीपी के कार्यकारिणी बैठक के विरोध में कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया।

 

एनएसयूआई के पंडरिया के विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत चंद्रवंशी ने बताया कि कल सोशल मीडिया के माध्यम से पांडातराई महाविद्यालय के कक्षा में एबीवीपी के कार्यकारिणी बैठक की सूचना मिली जिसके विरोध में प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव के नाम ज्ञापन सौपा गया।

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तेजस्वी चंद्रवंशी ने बताया कि महाविद्यालय छात्रों के पढ़ाई के लिए बनाया गया है यदि आपको छात्र सेवा करना है तो छात्रों में संवाद करें लेकिन सोशल मीडिया में एबीवीपी कार्यकर्ता के पोस्ट मे पांडातराई एबीवीपी कार्यकारिणी बैठक की सूचना मिली जो की महाविद्यालय प्रशासन की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है कोई भी राजनीतिक दल महाविद्यालय में कार्यकारिणी की बैठक किस आधार पर लेगा।

एनएसयूआई जिला महासचिव विकास चंद्रवंशी ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा एबीवीपी को संरक्षण देकर रहा है अगर यह स्थिति रही तो महाविद्यालय को भाजपा कार्यालय बनने मे समय नहीं लगेगा।

उक्त कार्यक्रम में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तेजस्वी चन्द्रवशी,NSUI प्रदेश सचिव आनन्द चन्द्रवशी,जिला महासचिव विकास चन्द्रवशी,जिला महासचिव राहुल चन्द्रवशी, जिला सचिव राहुल चन्द्रवशी, NSUI विधानसभा उपाध्यक्ष गौरव तिवारी, खेमचंद चन्द्रवशी मिडिया प्रभारी, दीपांशु चन्द्रवशी ,अमित चन्द्रवशी,करन,भोला सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page