
ग्राम नेऊरगांव खुर्द के युवाओं की एकजुटता और समर्पण आज रंग ला रहा है। गांव के युवा मुट्ठी संगठन का प्रतिनिधिमंडल लगातार प्रदेश के शीर्ष जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर गांव की समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को मजबूती से रख रहा है।

हाल ही में संगठन ने विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह से भेंट कर अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। इससे पूर्व भी पंद्रह दिन पहले उन्होंने मुलाकात कर गांव की मांगों को प्रस्तुत किया था। डॉ. सिंह ने युवाओं की भावनाओं को समझते हुए उनकी मांगों को सहर्ष स्वीकार किया और तुरंत संबंधित विभागों को कार्यवाही हेतु अग्रेषित कर दिया।
यही नहीं, संगठन के साथी प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री आदरणीय विजय शर्मा जी से भी समय-समय पर मिलते रहते हैं। उल्लेखनीय है कि जब-जब युवा मुट्ठी संगठन ने उनसे किसी प्रकार का निवेदन या आग्रह किया है, उन्होंने उसे पूरे आत्मीय भाव से स्वीकार करते हुए सहमति प्रदान की है। उपमुख्यमंत्री जी ने हमेशा युवाओं के उत्साह और जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है तथा उनके कार्यों को आगे बढ़ाने में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया है।
युवा मुट्ठी संगठन का यह संघर्ष और पहल आज गांव की तकदीर बदलने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। संगठन न केवल विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संवाद कर रहा है बल्कि गांव की सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। आज नेऊरगांव खुर्द का हर जागरूक युवा यह संदेश दे रहा है कि जब युवा संगठित होकर अपनी मिट्टी और संस्कृति के लिए आगे बढ़ते हैं, तो गांव की आवाज बुलंद होती है और विकास की गाड़ी रफ्तार पकड़ती है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

