
सारंगपुर कला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुर कला में आज दिनांक 10 सितंबर 2025 को व्याख्याता सी.पी. पाण्डेय के सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के पूजन-अर्चन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर वातावरण को उत्साह और भावनाओं से सराबोर कर दिया।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सी.पी. चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि पाण्डेय सर का विद्यालय के संपूर्ण विकास में विशेष योगदान रहा है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।
अपने उद्बोधन में सी.पी. पाण्डेय ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताते हुए प्रेरित किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श बताते हुए बच्चों को भी महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, एसएमडीसी सदस्य और छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पाण्डेय सर को भावभीनी विदाई दी।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


