राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

मेजर ध्यानचंद जी के जन्म उत्सव एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सेजेस बोड़ला व एकलव्य खेल अकादमी द्वारा एक दिवसीय सेवन साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सेजेस बोड़ला ने कस्तूरबा गांधी बोड़ला को 4-1 गोल से पराजित किया।
सेजस बोड़ला की जीत
सेजस बोड़ला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कस्तूरबा गांधी बोड़ला को 4-1 से हराया। देव कुमारी मेरावी ने 3 गोल और दीपिका पटेल ने 1 गोल किया।

अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर सेजेस बोड़ला के प्राचार्य अश्वनी कुमार सोनी, एकलव्य खेल अकादमी के अध्यक्ष विजय पाटिल, उपाध्यक्ष गौतम गुप्ता, कोसाअध्यक्ष सगनु धुर्वे, नगर पंचायत बोड़ला के उपाध्यक्ष लव निर्मलकर, सभापति जस्सू पटेल, कन्या शाला बोड़ला के प्राचार्य बीआर जोशी, ललिता अनंत पूनाराम पनागर PTI जगतारन झरिया और कोच बृजेश चंद्रवंशी व हिमांशु चंद्रवंशी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के शैल चित्र पर पूजा अर्चन कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टास कर कर मैच का प्रारंभ किया गया टॉस विजेता पीएम श्री सेजेस बोड़ला रहा जिन्होंने मैदान चॉइस किया
प्रतियोगिता का महत्व
यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के लिए एक मंच प्रदान करती है, बल्कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह को भी बढ़ावा देती है। इसी बीच प्राचार्य के द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक देकर उनको संबोधित किया
बोड़ला स्कूलों की उपलब्धि खेलों में
राष्ट्रीय स्तर में पीएम श्री सेजेस बोड़ला से विशेष देवांगन कक्षा 12वीं का छात्र शतरंज में कोलकाता में अपनी खेल का प्रतिभा दिखाई ओपन नेशनल हॉकी में यशोदा मेरा भी कक्षा 12वीं की छात्रा अपनी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया अनुराधा मरकाम कक्षा दसवीं जिन्होंने खो खो में अपना उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया अलीगढ़ उत्तर प्रदेश गई थी वहीं
राज्य स्तरीय में 1 मोक्ष वर्मा 12वीं कुश्ती में सिल्वर मेडल, 2 मनीषा श्रीवास कक्षा ग्यारहवीं हॉकी गोल्ड मेडल, 3 ज्योति यादव कक्षा नवी हॉकी गोल्ड मेडल,4 यशोदा मेरा भी कक्षा ग्यारहवीं हॉकी गोल्ड मेडल 5 रुक्मणी खुसरो 12वीं हॉकी गोल्ड मेडल 6 देवकुमारी कक्षा सातवीं हांकी 7 चंद्रिका मरावी कक्षा 9वी कबड्डी ब्रॉन्ज मेडल 8 रवीना मेरावी कक्षा दसवीं खो खो गोल्ड मेडल
खो खो और कबड्डी के कोच मोहन धुर्वे सर
कस्तूरबा विद्यालय से प्रगति कक्षा आठवीं खो खो महासमुंद में ब्रांच मेडल कन्या शाला बोर्ड स्कूल से आरती निषाद कक्षा आठवीं हॉकी में रायपुर गई थी इस प्रकार यह सभी बच्चे अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए नगर वह जिला को गौरवनीत करती है हम सभी उनके उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं करती हैं









