कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराई

पूर्व कैबिनेट मंत्री मो.अकबर का जन्म दिन जिला कांग्रेस कमेटी ने हर्षोल्लास से मनाया पुर्व क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने केक काटकर दी कांग्रेसियों को बधाई

कवर्धा: छत्तीसगढ़ शासन के पुर्व कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा के बहुत ही लोकप्रिय एवं मिलनसार मो.अकबर भाई का जन्मदिवस आज जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा द्वारा हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

जन्म दीवस कार्यक्रम में पुर्व क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने पूर्व मंत्री के नाम केक काटकर सभी को बधाई देकर उपस्थित कांग्रेसजनों को मिठाई भी बाटी एवं सभी कार्यकर्ताओं में बहुत ही उत्साह रहा,कांग्रेस भवन का वातावरण “अकबर भाई जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि अकबर भाई जी हमेशा से ही जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते आए हैं। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझते हुए समाधान के लिए लगातार कार्य किया। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़कों के निर्माण, ग्रामीण विकास तथा युवाओं के रोजगार के लिए कई ठोस योजनाओं को धरातल पर उतारा।

 

कांग्रेस अध्यक्ष होरीराम साहू ने कहा कि अकबर भाई ने सरकार के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में सिंचाई योजनाओं का विस्तार, किसानों के कर्जमाफी कार्यक्रम, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा सहकारी समितियों के माध्यम से खाद-बीज की समय पर उपलब्धता जैसी योजनाएं लागू की गईं, जिनसे हजारों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिला।

 

शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अकबर भाई का कवर्धा बहुत ही बड़ा योगदान रहा उन्होंने कोरोना महामारी के समय लोगो को निःशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जो बहुत ही बड़ा योगदान रहा। आज के इस जन्मदिन अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अकबर भाई जी के बताए मार्ग पर चलते हुए संगठन और जनता की सेवा में निरंतर समर्पित रहेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि अकबर भाई जी का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रतीक है और यही उनकी प्रत्येक सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में अकबर भाई जी को दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी है।

 

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरीराम साहू,शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा अनंत,कवर्धा ब्लाक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, कार्यालय प्रभारी गोपाल चंद्रवंशी,शहर उपाध्यक्ष संतोष यादव,शहर उपाध्यक्ष देवराज पाली,सुरेश वर्मा मिडिया प्रभारी,पुष्पलता जोशी महामंत्री,गुड्डू ठाकुर महामंत्री,कैलाश चंदेल महामंत्री,रामायण सिन्हा महामंत्री,डोगेन्द सेन महामंत्री

चंद्रप्रकाश झारिया सचिव

अनिता श्रीवास्तव सचिव, आनंद सिंह ठाकुर, धीरज सिंह,

जयंत जायसवाल मंडल अध्यक्ष

दीपक ठाकुर मंडल अध्यक्ष, विरेन्द्र जांगड़े,अरुण जोशी, अगम दास अनंत,नंदराम पटेल

गणेश योगी मंडल अध्यक्ष पंचू कोसरिया,आकाश केशरवानी ,भुनेश्वर पटेल,शीतेष चंद्रवंशी पदुम सेन, नारद चंद्रवंशी विकास केशरी, कन्नू आमदे, सुधांशु बघेल,नरेंद्र धुर्वे,राहुल सिन्हा,संजय धुर्वे, मोहन सोनवानी, नेतराम जघेंल, शरद बांगली,परमेश्वर मानिकपुरी,मुन्ना चंद्रवंशी,तूकेश्वर साहू, कृष्णा साहू, वाल्मीकि वर्मा, सत्येन्द्र वर्मा, जितेन्द्र मानिकपुरी,मेहुल सत्यवंशी मनोज चंद्रवंशी, गिरधर लहरें, बीनू तिवारी, हीरा राय,श्रीमती अनिता श्रीवास्तव, श्रीमती अन्नू ठाकुर, राजेन्द्र निषाद, अजीत साहू, राजेन्द्र लांझी, गोकुल साहू, यशवंत धुर्वे, धनेश पाली, कृष्णा साहू, नदीम अंसारी, किरोत साहू, चंद्रहास बंजारे,समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page