कवर्धा

अभाविप जिला कबीरधाम ने उत्साहपूर्वक मनाया स्वतंत्रता दिवस

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कबीरधाम ने आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर देशभक्ति का संदेश दिया। प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया गया, जिसमें परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के बाद राष्ट्रगान गाकर सभी ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कवर्धा नगर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ अविनाश मानिकपुरी (संत कबीर हास्पिटल) ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वतंत्रता हमें बलिदान और संघर्ष की विरासत में मिली है, जिसे हमें संजोकर रखना है। युवा पीढ़ी को राष्ट्र की प्रगति और सामाजिक समरसता के लिए सक्रिय योगदान देना चाहिए।”

परिषद के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर तिरंगे का वितरण कर नागरिकों से राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता के संकल्प का आह्वान किया।

अभाविप जिला कबीरधाम ने संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का स्मरण है। हर युवा को राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए, तभी भारत विश्व में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करेगा ।

You cannot copy content of this page