कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

15 अगस्त पर जिला पंचायत सदस्य ललिता रूपसिंह धुर्वे का संदेश – राष्ट्र की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 6 ललिता रूपसिंह धुर्वे ने समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों और जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी जान की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है और हमें भी राष्ट्र की सेवा को अपना सबसे बड़ा धर्म मानकर आगे बढ़ना चाहिए।

ललिता रूपसिंह धुर्वे ने सभी से भाईचारे, एकता और राष्ट्रहित में मिलकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि यही हमारे शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

You cannot copy content of this page