कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर जनपद सदस्य श्याम सरला मसराम का संदेश – स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13, श्याम सरला मसराम ने समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों और जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह दिन हमें महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश की आज़ादी, एकता और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए काम किया है और आगे भी जनता के अधिकारों और विकास के लिए संघर्षरत रहेगी।

श्याम सरला मसराम ने सभी से भाईचारे, सद्भाव और सहयोग की भावना बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यही हमारे वीर सपूतों के सपनों का भारत बनाने का मार्ग है।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page