
कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान में कवर्धा जिले के भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री सचिन गुप्ता ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने जिले में 1752 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाकर प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर उन्हें प्रदेश स्तरीय “सदस्यता दीप” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
सचिन गुप्ता को भाजपा का ऊर्जावान और लोकप्रिय युवा चेहरा माना जाता है। युवाओं में उनकी गहरी पैठ और संगठनात्मक सक्रियता ने उन्हें जिले में खास पहचान दिलाई है। पार्टी नेतृत्व ने उनके समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इसी कार्यक्रम में भाजपा नेत्री भावना बोहरा को भी सदस्यता अभियान में सक्रिय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
नेताओं ने दी बधाई
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सचिन गुप्ता को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के युवाओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।