कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाशिक्षा

खरहट्टा हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों ने घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल जोड़ने चलाया संपर्क अभियान

कबीरधाम/खरहट्टा: नवीन शिक्षा सत्र 2025-26 की शुरुआत के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरहट्टा में नामांकन वृद्धि और छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस अभियान में विद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष सुंदर चंद्रवंशी, प्राचार्य एस.के. भास्कर, व्याख्याता आर.जी. यादव, एम.के. वर्मा एवं एस.के. वारते ने गाँव-गाँव जाकर पालकों से मुलाकात की और बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने तथा नियमित उपस्थिति बनाए रखने की समझाइश दी।

इस दौरान अभिभावकों को शासन की विभिन्न निशुल्क योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिनमें मुफ्त पाठ्यपुस्तक, गणवेश, छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण आदि शामिल हैं। साथ ही विद्यालय में आरंभ किए गए नवीन व्यवसायिक पाठ्यक्रमों हेल्थकेयर एवं आईटी/आईटीईएस के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

विद्यालय परिवार के इस समर्पित प्रयास को ग्रामीणों द्वारा सराहना मिली और कई पालकों ने बच्चों को स्कूल भेजने का भरोसा दिलाया।

You cannot copy content of this page