
नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार-प्रसार के आज अंतिम दिन नगर पंचायत इंदौरी एवं नगर पालिका पंडरिया में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों ने रोड शो के माध्यम से जनता से समर्थन माँगा। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी रोड शो एवं जनसंपर्क कर प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की और कहा कि जनसंपर्क और रोड शो में जनता से मिले अपार जनसमर्थन से हम क्षेत्रवासियों की आकाँक्षाओं के अनुरूप योजनाओं के क्रियान्वयन से उनके जीवन स्तर को सुधारने एवं क्षेत्र की प्रगति के लिए अपने प्रयासों और कार्यों को निरंतर जारी रखेंगे। पंडरिया और इंदौरी नगर की जनता ने पिछले 1 वर्ष में भाजपा के सुशासन में हुए विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं का जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन होते हुए देखा है। इससे ही उनका विश्वास दृढ़ हुआ है कि भाजपा अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहती है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा अंतर्गत हमने पिछले 1 वर्षों में जो विकास कार्यों को गति दी, अपराधों पर अंकुश लगाया, अवैध कारोबार पर रोक, योजनाओं का सफल क्रियान्वयन, भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी को समाप्त किया है इसके प्रति जनता में भी एक नया विश्वास जागा है और समृद्ध पंडरिया के संकल्पों को नया विश्वास मिला है। 5 वर्षों में कांग्रेस की अस्थिर नगर सरकार के राज में जिस तरह हमारे शहरों और नगरों में विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार हुए। अवैध कारोबार और अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया। लेकिन आज जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। पंडरिया नगर की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाला पुल, पंडरिया बाईपास जैसे अभूतपूर्व कार्यों से हमारा पंडरिया नगर और भी समृद्ध होगा। बीते एक वर्ष में हमारी सरकार ने पंडरिया नगर के विकास हेतु 10 करोड़ एवं इंदौरी नगर हेतु 4 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति दी है। आज वे सभी विकास कार्य प्रगति हैं और गुणवत्तापूर्ण कार्य बिना किसी भ्रष्टाचार के हो रहें हैं।

उन्होंने पंडरिया एवं इंदौरी के लिए अगले पांच वर्षों के विजन के बारे में बताते हुए कहा कि “अटल संकल्प पत्र” एवं पंडरिया नगर हेतु “हमर संकल्प पत्र” में किये अपने वादों को हम जन आशीर्वाद से अक्षरशः पूरा करेंगे। हमने संकल्प पत्र में सड़क, बिजली, पानी और आवास जैसे मूलभूत सुविधाओं के साथ ही युवाओं की शिक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण एवं रोजगार, नगरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य, साफ-सफाई, उद्यान, बच्चों के लिए किड्स प्ले एरिया, सुरक्षा की दृष्टि से नगर में सीसी टीवी कैमरा, वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, पीएम स्वनिधि योजना के तहत ठेला व गुमटी लगाने वाले स्ट्रीट वेंदर्ष को 30,000 रुपए की आर्थिक सहयता, व्यापारियों के लिए व्यावसायिक कॉम्पलेक्स, खिलाड़ियों के लिए सर्वसुविधायुक्त मिनी स्टेडियम जैसे सर्वस्पर्शी एवं सर्व समावेशी संकल्प किये हैं और ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार बनते ही इन सभी संकल्पों को हम जरुर पूरा करेंगे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


