कवर्धाखास खबरन्यूज़राजनीतिलोहारा

सहसपुर लोहारा में नगरपंचायत अध्यक्ष पद की दौड़ में हेमलता कृष्णकुमार नामदेव का नाम चर्चा में

सहसपुर लोहारा: नगरपंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची जारी होने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बार अध्यक्ष पद अनारक्षित घोषित हुआ है, जिसके चलते सहसपुर लोहारा नगरपंचायत से कई नाम सामने आ रहे हैं। इनमें भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता हेमलता कृष्णकुमार नामदेव का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आया है।

 

हेमलता कृष्ण नामदेव नगर के वार्ड नंबर 04 का निवासी हैं। उनका जन्म 1 जनवरी 1967 को हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय नंदकिशोर नामदेव सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व रहे हैं। कृष्ण कुमार का मुख्य व्यवसाय मोबाइल दुकान और कृषि है, लेकिन उनका झुकाव राजनीति और सामाजिक कार्यों की ओर शुरू से रहा है।

 

धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी

कृष्ण कुमार नामदेव नगर के हर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। निर्धन और जरूरतमंदों की सहायता करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। उनकी पुत्रि वह भाजपा की “जिला कन्या शक्ति संयोजिका” के रूप में कार्य कर चुकी हैं।  

 

राजनीति में बढ़ती लोकप्रिय 

कृष्ण कुमार नामदेव पिछले 5 वर्षों से सक्रिय राजनीति में नजर आ रहे हैं। उनके कार्यों और व्यवहार ने जनता के बीच उनकी छवि मजबूत की है। नगर में उनके नाम की चर्चा हर गली, चौक और चौराहे पर हो रही है। उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है।

 

पार्टी का फैसला होगा अहम

हेमलता कृष्णकुमार नामदेव की दावेदारी को जनता और पार्टी के बीच मजबूत माना जा रहा है। उनका समर्थन युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों तक फैला हुआ है। अब सभी की नजरें भाजपा पर टिकी हैं कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए किसे प्रत्याशी घोषित करती है।

 

सहसपुर लोहारा में राजनीति का तापमान बढ़ चुका है, और आने वाले दिनों में स्थिति और दिलचस्प हो सकती है।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page