
कवर्धा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा सारथी सेवा संस्था द्वारा नगर के हृदय स्थल भारत माता चौक में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान माता-बहनों सहित कार्यक्रम में पहुंचे आगंतुकों और प्रशासनिक अधिकारियों को शरबत पिलाकर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने समाज में महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करते हुए महिला दिवस की महत्ता बताई। इस अवसर पर करीब एक हजार से अधिक लोगों को शरबत वितरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक एन. कुमार मधुकर, संस्था अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश भास्कर, व्यवस्थापक आनंद ठाकुर, राहुल ठाकुर, पुखराज सिंह, प्रदीप यादव, दीपक निर्मलकर, राजकुमार साहू एवं विवेक मानिकपुरी सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।









