AccidentChunavकवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़बोड़लामौत

ग्राम सारंगपुर में ट्रैक्टर और पिकअप की बीच हुई जबरदस्त टक्कर चालक का उपचार के दौरान हुई मौत

बोड़ला l जिले में एक बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है जिसमें पिकअप वाहन और ट्रैक्टर के बीच आपस में ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई हादसे में ट्रेक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना को देखते हुए राहगीरों ने तत्काल डायल 112 टीम को सूचना किया राहगीरों के सूचना पर पोंडी चौकी के डायल 112 टीम में आरक्षक शैलेंद्र चालक सुखदेव मौके पर घटनास्थल पहुंचकर गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक रोड में घायल अवस्था में पड़े हुए थे जिसको ईआरवी वाहन में लेटाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला लाया गया है। जहां पर घायल ट्रैक्टर चालक का उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक ट्रैक्टर चालक का नाम गणेश धुर्वे पिता हरिराम धुर्वे 22 वर्ष निवासी बेंदा थाना चिल्फी

You cannot copy content of this page