
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज विधानसभा वासियों की सुविधा और बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए हरिनाला पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और इस सौगात के लिए जनता को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त किया। विदित हो कि विगत वर्षों से पंडरिया विधानसभा वासियों की यह बहुप्रतीक्षित मांग रही है बारिश के मौसम में इस नाले में पानी ओवर फ्लो होने की वजह से आवागमन बाधित हो जाता था। इस समस्या को देखते हुए हरिनाला में पुल निर्माण के लिए लगातार विधायक भावना बोहरा द्वारा भी प्रयास किया जा रहा था, जिसके लिए भाजपा सरकार द्वारा 76 लाख 29 हजार रुपए की राशि का टेंडर जारी कर दिया गया है इससे हरिनाला में 18 मीटर पुल का निर्माण होगा,जिसका आज विधायक भावना बोहरा ने भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जनता की सुविधाओं का विस्तार करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। विगत वर्षों से क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार हरिनाला में पुल निर्माण हेतु मांग की जा रही थी आज उनकी यह मांग पूरा होते देख बहुत ही प्रसन्नता हो रही है। इस पुल के निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को अब बारिश के मौसम में आवागमन बाधित होने की समस्या से निजात मिलेगा, वहीं बिना किसी अवरोध के वे अपने दैनिक व निजी कार्यों के लिए आवागमन कर सकेंगे। इसके लिए 76 लाख रुपए से अधिक राशि से लगभग 18 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों को रोड कनेक्टिविटी में कोई अवरोध उत्पन्न न हो। इसके जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और भूमिपूजन का कार्य आज सम्पन्न हुआ है और तय समय मे इसका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और मैं स्वयं इस कार्य को तय समय मे पूरा करने व गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त करती रहूंगी। यह पंडरिया विधानसभा वासियों के लिए सबसे बड़ी सौगात है जिसके लिए मैं पंडरिया विधानसभा के समस्त लोगों को बधाई देती हूँ।
डबल इंजन भाजपा सरकार में हो रहे विकास कार्यों से आज हर व्यक्ति को सुविधा एवं योजनाओं का लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों के हित में निर्णय लिया गया, उन 18 लाख गरीब परिवारों के लिए निर्णय लिया गया जिन्होंने अपने पक्के आवास का सपना देखा था, उन युवाओं के लिए निर्णय लिए गए जो रोजगार की तलाश कर रहे थे और जिनका भविष्य कांग्रेस ने सीजी-पीएससी जैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी, उन माताओं-बहनों के सशक्तिकरण के लिए निर्णय लिया गया जो पांच वर्षों तक अपेक्षित थी।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस दिया, 3100 रुपए प्रति क्विंटल में आज धान खरीदी हो रही है, महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिल रहा है, तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा और गरीब परिवारों को आवास मिला। आज इन संकल्पों को पूरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में रुके विकास कार्यों को नए पंख दिए। आज पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, अधोसंरचना विकास से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है, तो वहीं जनता को सुविधा भी मिल रही है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


