कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़बोड़ला

मंदिर दर्शन को पहुंचे महिलाओं के साथ पुलिसकर्मी की बदतमीजी, नशे में धूत होकर दिखाया तेवर

कवर्धा. भोरमदेव मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे भक्तगणों को शराबी पुलिसकर्मी ने खूब सताया। आज श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बाबा भोलेनाथ के भक्तगण भोरमदेव मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे जहां आरक्षक कुबेर सिंह ठाकुर (बैच क्रमांक 264) शराब के नशे में धूत होकर ड्यूटी कर रहे थे। आरक्षक कुबेर सिंह इस दौरान दर्शन के लिए पहुंचे भक्तगणों के साथ बदतमीजी करते नजर आए। उन्होंने यातायात व्यवस्था के नाम पर महिलाओं से बदतमीजी की और महिलाओं द्वारा विरोध करने पर जहां शिकायत करना है कर लो एस पी भी मेरा कुछ नही बिगाड़ पाएगा ऐसा उनका बेतुका लहजा था।

 

एक ओर जहां प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय सहित डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी बाबा भोलेनाथ के भक्तगणों की सेवा में आज लगे थे। जिले के एसपी सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कावड़ियों का आरती पुष्प वर्षा कर स्वागत कर पुलिस और जनता के बीच संबंध को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है तो वहीं उनके ही विभाग के एक आरक्षक शराब के नशे आम जनता के साथ बदतमीजी कर उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर देता है। ये पुलिसकर्मी यहां व्यवस्था दुरुस्त करने ड्यूटी कर रहे थे या अपनी रुतबा दिखाने ये सोचने वाली बात है।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page