कवर्धा. (अभिषेक वर्मा): पीजी कॉलेज मैदान के डोम में आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, श्री मोतिराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, कवर्धा जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्रणी दिनेश चंद्रवशी, उपाध्यक्ष श्री बीरेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, श्री तुकाराम चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री श्रीकांत उपाध्याय, श्री रामबिलास चंद्रवंशी, पार्षद श्री रिंकेश वैष्णव, श्री मनिराम साहू, श्री खिलेश्वर साहू, श्री सुनील दोशी, श्री सनत साहू, श्री रघुनाथ योगी, श्री अजय ठाकुर सहित कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार सहित जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वामी विवेकानंद एकेडमी के खिलाड़ियों ने योगा अभ्यास किया।