
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जिला कबीरधाम के कार्यकताओं द्वारा वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्य के माध्यम से जनजाति परिवार का हाल-चाल जानकर उसके निराकरण करने का प्रयास जारी है।
अभाविप ने पर्यावरण संरक्षण एवं समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास के मुख्य धारा पर जोड़ने अनवरत सेवा कार्य के माध्यम से जनजाति परिवार की समस्या को सामने लाने का प्रयास कर रही है।
अभाविप के प्रदेश सहमंत्री तुषार चन्द्रवंशी ने बताया की प्रत्येक त्यौहारों के पूर्व अभाविप कबीरधाम के कार्यकताओं द्वारा वनांचल क्षेत्र में जनजाति परिवार के मध्य पहुंचकर कपड़े मिठा एवं अध्ययन सामग्री भेंट कर उनका त्यौहार अच्छे से मने इसकी व्यवस्था करने का प्रयास करती है।शहर को गांव से जोड़ने का माध्यम बन रहा अभाविप का सेवा कार्य शहर के समाज सेवियों द्वारा भी इस अभियान पर विशेष सहयोग किया जाता है।
अभाविप के जनजाति कार्य प्रमुख सचिन धुर्वे ने कहां की अभाविप द्वारा इस सेवा कार्य के माध्यम से जुड़ना भी बड़ी बात है। क्योंकि किसी के दर्द को पहचानना भी बड़ी बात है। हमें गर्व होता है की परिषद की नितियां समाज से संबंध रखते हुए अधिक जनकल्याण पर जोर देती है।
इस अभियान में अभाविप कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न व्यावसायिक बंधुओं का भी विशेष योगदान करता है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


