
कवर्धा: अभाविप ने कल शैक्षणिक जगत में उत्तम छात्र नेतृत्व हेतु प्रदेश भर के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की कराने की मांग को लेकर सभी जिला के कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा । पूर्व में लगातार प्रतिवर्ष छात्रसंघ चुनाव किए जाने के कारण शिक्षा के क्षेत्र में सुधार तथा विकास युवा नेतृत्व के माध्यम से संपन्न होता था, परंतु 2016 के पश्चात प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दिया था, पिछले 2 से अधिक वर्षो से छात्रसंघ मनोनयन भी नही हुआ है । पूर्व में भी अभाविप लगातार छात्र संघ चुनाव हेतु प्रदेश सरकार से मांग करती रही है ।
अभाविप के प्रदेश मंत्री श्री यज्ञदत्त वर्मा ने कहां की छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा देना निश्चित रूप से युवा नेतृत्व का दमन करने वाला निर्णय साबित हुआ है अभाविप सदैव से छात्रसंघ चुनाव के पक्ष में रही है, पूर्व की सरकार से भी लगातार छात्रसंघ चुनाव की मांग अभाविप छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा की गई थी तथा छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदेश में एक आंदोलन जागृत करने का काम अभाविप छत्तीसगढ़ ने किया है । छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से चुने हुए प्रतिनिधियों को परिसर में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु प्रयास करने का अवसर प्राप्त होता है। अभाविप को छात्र हितो में जल्द ही छात्र संघ चुनाव कराये ।
अभाविप के कबीरधाम जिला के जिला संयोजक तुषार चन्द्रवंशी ने ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से छात्रों के नेतृत्व क्षमता में विकास के साथ छात्रहित में कार्य होने लगते है प्रदेश सरकार छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष प्रदेश भर के विभिन्न विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय में प्रत्यक्ष रूप से छात्रसंघ चुनाव करवाये तथा जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव की तिथि की घोषणा की जाएं ।
गजाधर, गुरु, उदय, कुंती, मिथलेश, मानस, विनय , नेतराम, परमेश्वर, शिवा, प्रशांत,
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


