सारंगपुरकला(अभिषेक वर्मा): शा. उ. मा. वि. सारंगपुरकला में समस्त विद्यार्थियों के साथ सभी शिक्षकों की उपस्थिति में तिरंगा रैली निकाली गई, बच्चों में तिरंगा के प्रति उत्साह एवम सम्मान का भाव दिखा, रैली के दौरान बच्चे कह रहे थे कि भारत की है आन तिरंगा, भारत की है शान तिरंगा, मोहल्ला के कोने कोने में जाकर तिरंगे के प्रति सम्मान का भाव तथा अप्रवेशी व शाला त्यागी बच्चों को प्रेरित कर रहे थे, अप्रवेशी बच्चों को विद्यालय में प्रवेश करने के लिए आज ग्रामपंचायत के सरपंच, उपसरपंच व पांचों ने विशेष प्रयास किया, संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता डी आर साहू ने कहा कि इसी तरह सभी को झंडे के प्रति आदर व सम्मान का भाव बनाये रखना है ताकि हमारा स्वाभिमान जीवित रहें और हम सब अपने देश में सुख व शान्ति से जीवन बिता सकें।
साथ ही विद्यालय के प्राचार्य सी.पी. चंद्रवंशी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगे का सम्मान हमारे देश का सम्मान हैं। और स्वतंत्रता दिवस तथा घर घर तिरंगा फहराए इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दिया।
हर घर तिरंगा’ अभियान के इस प्रेरक आयोजन ने पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल बना दिया और बच्चों के बीच राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गर्व की भावना को और भी मजबूत किया।