
कवर्धा:-युवा कांग्रेस ने 9 अगस्त को शहर स्थित राजीव भवन कवर्धा में भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस के ध्वज का ध्वजारोहण में ध्वज गीत, वंदे मातरम, जन गण मन कर दो नारा कौमी एकता जिंदाबाद,आजाद हिंद जिंदाबाद के साथ मनाया गया।
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष होरीराम साहू, वरिष्ठ ईश्वर शरण वैष्णव व युवा कांग्रेस की टीम मौजूद रही। इसके साथ ही स्थापना दिवस पर खुशियां बाटने का कार्य किया।
राजीव भवन कवर्धा में मनाया गया युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य और अहिंसा है मुख्य पथ।
युवा कांग्रेस कवर्धा विधानसभा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा ने युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को राष्ट्र के नाम संदेश जिसमे त्याग, न्याय, शांति, सत्य के रास्ते पर चलने, देश में सद्भावना, सर्वधर्म समभाव के सिद्धांत को बनाएं,समाज के विशेष कर महिलाओं एवं शोषित वर्ग के विकास एवं उत्थान के लिए कार्यरत रहेंगे, सामाजिक उत्थान से संबंधित कार्य जैसे रक्तदान, वृक्षारोपण, जल एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम को नियमित रूप से चलते रहेंगे साथ ही हमारे महान नेताओं के सपने को सरकार करते हुए राष्ट्र निर्माण का कार्य करते रहेंगे,हम भारत को अग्रणी राष्ट्र बनाने के लिए वचनबद्ध है। हम सभी इस लक्ष्य के प्रति सदैव हर संभव प्रयास करने का शपत लिया।साथ ही युवा कांग्रेस सदैव गरीब, मजदूर, वंचित, शोषित, पिछड़े लोगों की सहायता करने में तत्पर रहता है,यह सीख उन्हें संगठन से मिली है। राष्ट्रीय संगठन युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस हर उस लम्हे का गवाह है,जब युवा देश की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक और देश के जनता की सहायता के लिए घरों तक पहुंचे हैं। वृक्षारोपण हमारे दैनिक जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है,मानव जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को अपने वाले वाले पीढ़ी के लिए वृक्षारोपण करना चाहिए। वृक्षारोपण जीव,जंतु प्रत्येक प्राणी के लिए आवश्यक है।
युवाओं को ताकत देने का काम
युवा कांग्रेस कवर्धा समन्वयक अश्वनी वर्मा ने कहा कि उनके जैसे सैकड़ों युवाओं को राजनीति में पहचान दिलाने वाले युवाओं के संगठन युवा कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को ताकत देने का काम किया है।आज यही कारण है कि विपरीत परिस्थितियों में भी युवा कांग्रेस आम जनमानस के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है।हम सबके लिए गर्व है कि हम युवा कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।उन्हें युवा कांग्रेस यह काम करने का एक सुखद अवसर प्राप्त हुआ। आने वाले दिनों में युवा कांग्रेस और भी मजबूत करेंगे।
राजनैतिक शक्ति की विरासत
युवा कांग्रेस ने कहा उन्हें गर्व है कि वह दुनिया की सबसे बड़े लोकतांत्रिक युवा राजनीतिक संगठन के हिस्सा है, जो महात्मा गांधी के विचार और राजनीतिक शक्ति की विरासत है। युवा कांग्रेस समाज में सद्भावना,समानता और युवा की आत्मिक विकास और लोगों के हक शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, रोजगार की लड़ाई लड़ती है।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव चंद्रवंशी, अशोक ठाकुर, चोवाराम साहू, रामचरण पटेल, मणिकांत त्रिपाठी, संजय धुर्वे, पचू कोसरिया, कृष्ण साहू, जलेश्वर यादव, विनोद चंद्रवंशी, पदुम सेन, अश्वनी वर्मा, तूकेश्वर साहू, धनराज वर्मा, नारद चंद्रवंशी, चंद्रशेखर नागराज, राजेन डिंडोर, राजू मिरज, माधवेश चंद्रवंशी, यूनेस कौशिक, कमल वर्मा, रामगोपाल वर्मा, सुरेश पटेल विष्णु सिंह नेताम,भुनेश्वर पटेल, आनंद चंद्रवंशी, पप्पू चंद्रवंशी, चंद्रहास बंजारे,आशीष चंद्रवंशी, प्रह्लाद धुर्वे, लोकचंद जोशी, हेमंत वर्मा, निलेश वर्मा, देवेंद्र वर्मा, रामनारायण, रामू लांझी सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


