कवर्धा, 07 अगस्त 2024। शासकीय पॉलीटक्निक कबीरधाम में प्रथम चरण की काउंसलिंग ऑनलाईन 12 अगस्त से 17 अगस्त तक सुबह 10.30 से सांय 5 बजे तक विद्यार्थियों द्वारा www.cgdteraipur.cgstate.gov.in पर ऑनलाईन पंजीयन किया जायेगा। संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर द्वारा सीट आबंटन 21 अगस्त को सायं 5 बजे तक किया जायेगा। इसी प्रकार संस्था में प्रवेश 22 अगस्त से 27 अगस्त सायं 5 बजे तक किया जायेगा। शासकीय पॉलीटक्निक कबीरधाम में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा, कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग डिप्लोमा और इलेक्ट्रानिक्स एवं टेलीक्यूनिकेशन इंजीनियिरंग डिप्लोमा के लिए 30-30 सीट निर्धारित है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 8319595025, 9301818497 पर सपंर्क किया जा सकता है।