
कवर्धा। पति ने अज्ञात कारणों की वजह से जहर खाकर जान दे दी, जिसके बाद पत्नी ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मामले की जांच में जुटी पुलिस सुसाइड नोट नहीं मिलने से पसोपेश में है
चिल्फी थाना क्षेत्र के साल्हेवारा गांव के बिसाहू सिंह (28 वर्ष) जहर सेवन कर अपनी जान दे दी. घटना का पता लगते ही उसकी पत्नी बैसाखीन बाई (26 वर्ष) ने भी अपनी जीवनलीला खत्म करने की ठानी और रस्सी के फंदे बनाकर घर में झूल गई. हालांकि उसको बचाने का पड़ोसियों ने प्रयास किया, लेकिन बचाने में कामयाब नहीं हो पाए. वहीं जहर सेवन करने वाले बिसाहू को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है. दंपती का एक पांच वर्षीय बेटा भी है.
इस घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया है. जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. चिल्फी थाना पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है.
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


