
के.डी.वी. मिशन जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में आज ग्राम सिघनपुरी स्थित शासकीय दृष्टिहीन एवं मूकबधिर विद्यालय में दीपावली के पावन अवसर पर जीव दया और आत्म पूजा के भाव से विशेष सेवा कार्य आयोजित किया गया।

इस अवसर पर के.डी.वी. मिशन के प्रतिनिधियों एवं आमिन माता महिला मंडल की सदस्याओं ने विद्यालय के सभी बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन कराकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और वातावरण में अपनापन झलकता दिखाई दिया।

सेवा कार्य में प्रमुख रूप से
राज्य उप महिला प्रतिनिधि खिलेश्वरी साहू, जिला प्रतिनिधि रोशन साहू, जिला उप प्रतिनिधि दानीदास मानि, जिला युवा प्रतिनिधि श्री ब्रह्मा पटेल, जिला महिला प्रतिनिधि लक्ष्मीन साहू, जिला परोपकारी प्रतिनिधि गोवर्धन साहू जिला सलाहकार महंत अमृतदास साहेब, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सलाहकार ईश्वरी साहू,
सहित महंत तुलसी साहेब, सुदर्शन साहू, शीशुपाल, नरेन्द्र मानिकपुरी, जलेश्वर साहू, कालीदास, उमराज पटेल, टुम्मन साहू, जगेलाल, चुरावन साहू एवं दिलीप साहब बाड़ा उपस्थित रहे।
सभी की उपस्थिति में यह सेवा कार्य आत्मीय माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में मानवता, करुणा और सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा।









