
कबीरधाम। जिले के किसानों की लंबे समय से लंबित एवं गंभीर समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ द्वारा शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को कलेक्ट्रेट कबीरधाम में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन जिलाधीश महोदया के माध्यम से सौंपा जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे आयोजित होगा।

संघ द्वारा ज्ञापन के माध्यम से किसानों के हितों से जुड़े पांच प्रमुख मुद्दों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।
संघ की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—
1. गन्ना बोनस का भुगतान: जिले के दोनों शक्कर कारखानों में गन्ना किसानों को शासन द्वारा घोषित 96 रुपये प्रति क्विंटल बोनस की पूरी राशि दिलाई जाए। वर्तमान में 70 रुपये के भुगतान के बाद शेष राशि का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
2. धान पंजीयन एवं रकबा संशोधन: एकीकृत किसान पोर्टल में धान पंजीयन एवं रकबा संशोधन से जुड़ी लंबित समस्याओं, डीएससी के कारण रकबा गायब होने तथा एग्रीटेक सर्वे की समस्याओं का सोसायटी के माध्यम से शीघ्र निराकरण किया जाए।
3. जर्जर सड़कों की मरम्मत: पोड़ी से जेवड़न, खड़ौदा, सुखाताल एवं उसलापुर तक जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए।
4. गन्ना परिवहन मार्ग का निर्माण: ग्राम दौजरी से हरिनछपरा तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे शक्कर कारखाने तक गन्ना परिवहन में किसानों को सुविधा मिल सके।
5. नहर नाली रोड का पक्कीकरण: रवेली से सूरजपुरा, सुखाताल, बैहरसरी, बघर्रा एवं सिल्हटी तक नहर नाली मार्ग को पक्की सड़क बनाया जाए।
समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ की जिला अध्यक्ष सोनी वर्मा ने जिले के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसान साथियों से निर्धारित समय पर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
कार्यक्रम का विवरण:
– दिन: शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
– समय: दोपहर 2 बजे
– स्थान: कलेक्ट्रेट, कबीरधाम
– नेतृत्व: सोनी वर्मा, जिला अध्यक्ष, समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ।


