कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

मोहन चन्द्रवंशी बने भाजपा आईटी सेल के मंडल संयोजक, समर्थकों ने दी बधाई

बोड़ला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक जिम्मेदारियों में विस्तार करते हुए मोहन चन्द्रवंशी को भाजपा आईटी सेल का मंडल संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

मोहन चन्द्रवंशी को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि वे संगठन की विचारधारा एवं नीतियों को डिजिटल माध्यमों के जरिए आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त मंडल संयोजक मोहन चन्द्रवंशी ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन के हित में कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर बोड़ला क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

You cannot copy content of this page