कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाशिक्षा

पंडरिया विधानसभा में इस वर्ष होगी भव्य दही हांडी प्रतियोगिता, विजेता टीम को मिलेगा 25 हजार रुपए का पुरस्कार

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के युवा साथियों के लिए इस वर्ष दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पंडरिया विधानसभा की विधायक श्रीमती भावना बोहरा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में युवाओं की विभिन्न दही हांडी टोलियां हिस्सा ले सकेंगी। आयोजन में प्रथम पुरस्कार 25,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15,000 रुपए और तृतीय पुरस्कार 11,000 रुपए निर्धारित किया गया है।

 

आयोजकों ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी दही हांडी टोलियों और युवा साथियों से प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित संपर्क सूत्र के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।

 

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को पारंपरिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़ना तथा उनमें उत्साह और सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवा साथियों में उत्साह देखा जा रहा है।

You cannot copy content of this page