कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाभक्तिराजनीति

गंडई खुर्द की 74 महिला कांवड़ियों ने डोंगरिया से भोरमदेव पहुंचकर जलेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

गंडई खुर्द, गुरुवार। सावन के पावन अवसर पर गुरुवार को गंडई खुर्द से 74 महिला कांवड़ियों का जत्था जलेश्वर महादेव डोंगरिया से पवित्र जल लेकर भोरमदेव धाम पहुंचा। श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत इस कांवड़ यात्रा में महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

कांवड़ियों के भोरमदेव की ओर प्रस्थान के दौरान रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कहीं पुष्पवर्षा की गई तो कहीं शीतल पेय, प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था कर कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

 

इस अवसर पर युवा नेता मोहन चन्द्रवंशी ने कहा कि, “हमारी मातृशक्ति द्वारा इतनी बड़ी संख्या में आस्था और श्रद्धा के साथ कांवड़ यात्रा करना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। भगवान भोलेनाथ सभी कांवड़ियों की मनोकामना पूर्ण करें और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे। ऐसी धार्मिक एवं सामाजिक यात्राएं हमारी संस्कृति और आपसी भाईचारे को मजबूत करती हैं।”

74 महिला कांवड़ियों की इस यात्रा ने क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का एक सुंदर वातावरण बनाया। यात्रा के दौरान मिले सम्मान और जगह-जगह हुए भव्य स्वागत से कांवड़ियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

You cannot copy content of this page